Bhagalpur News: सफाली संस्था के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था सफाली के स्थापना दिवस पर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक प्रो. (डॉ.) फारूक अली ने की। मुख्य अतिथि डॉ. केसी मिश्रा और विशिष्ट अतिथि सबीहा फैज रहे। संस्था की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता और सक्रिय सदस्य पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मो. दानिश आजम ने किया। मौके पर शहला नाज, गुलअफशा परवीन, छोटू कुमार चंदन, अफसीन, शाबरीन परवीन, शहीदा परवीन, फौजिया, सलमा, शमा परवीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.