Bhagalpur News: सफाली संस्थान में मनाया गया संविधान दिवस, प्रतियोगिता में पूजा कुमारी प्रथम
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सफाली संस्थान के सराय कार्यालय में बुधवार को भारतीय संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) फारूक अली ने की। उन्होंने भारतीय संविधान के महत्व, इसकी विशेषताओं तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं, संविधान की प्रस्तावना विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम, गुलअफशां परवीन ने द्वितीय और रूपा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सोनी, आदित्य, काजल, शालू, नूरी खातून आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नशामुक्त भारत के निर्माण का युवाओं ने लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Begusarai News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.