Bhagalpur News: सफाली युवा क्लब का स्थापना दिवस आज
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सफाली युवा क्लब का स्थापना दिवस बुधवार को सराय स्थित क्लब परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक कर चर्चा की गई। संस्था के संस्थापक प्रो. डॉ. फारूख अली ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह शाम पांच बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर सफाली बाल मंडली के सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही नवोदित सदस्य एवं कुछ सक्रिय संरक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.