भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय आभा मुक्तारपुर में सोमवार को एनजीओ के सफाईकर्मी की अचानक मौत हो गई। मृतक खानपुर माल निवासी 50 वर्षीय दामोदर मांझी थे, जिनकी कार्य के दौरान ही मौत हो गई। मध्य विद्यालय रसीदपुर के प्रधान सत्यप्रकाश ने बताया कि वे मेरे विद्यालय से काम करके अभी-अभी गए थे। दामोदर मांझी तीन विद्यालयों मध्य विद्यालय आभा मुक्तारपुर, मध्य विद्यालय रसीदपुर और मध्य विद्यालय कुम्हार टोला (अंग्रेजी रतनपुर)का सफाई कार्य करते थे। उन्हें पिछले पांच महीनों से मानदेय नहीं मिला था। उनकी मृत्यु से सभी सदमे में हैं।

तीन विद्यालयों में सफाई का काम खानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि मृतक के पांच संतान हैं। नियमानुसार सहायता दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।...