Bhagalpur News: सफल होने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामरायबाग, खुटहरी में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में किया गया। इस अवसर पर 'खेलो और सीखो' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व की जानकारी देकर की। उन्होंने बताया विद्यालय में 60 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और गुब्बारा खेल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलम देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती कुमारी को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.