भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र सन्हौला थाना के लिए गुरुवार का दिन ठीक नहीं रहा। एसएचओ के चैंबर में अचानक आग लग गई तो दूसरी तरफ उनके चैंबर से एक विषैला सांप भी निकला। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि एसी में अचानक आग लग गई। संभवतः एसी में किसी तरह वर्षा का पानी चला गया था। संयोग से चैंबर में कोई नहीं था। थाना के कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बगल के रूम में बैठे थाना कर्मी की तत्परता से जलने से बच गया। चैंबर की सफाई करने के क्रम में कोने में बैठा करैत सांप मिला। बाद में उसे पकड़ कर एक डिब्बा में बंद किया गया है। एक ही समय में दोनों घटना से कर्मियों में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...