भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल में सोमवार को भी ओपीडी सेवा बाधित रही। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज बंद रखा। कार्य बहिष्कार के कारण अस्पताल में इलाज को आए 700 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ गया। इनमें से अधिकांश मरीज इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) की ओपीडी में चले गए। जबकि सदर अस्पताल में रिपोर्ट दिखाने आए मरीजों को वापस लौटना पड़ा।बता दें कि शनिवार को भी सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बाधित थी। बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन (भासा) के आह्वान पर राज्यभर में सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल चल रही है। मामले पर सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि एसोसिएशन के पटना मुख्यालय के निर्देश के बाद ही आंदोलन को वापस करने का निर्णय लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- भागलपुर : सदर अस्प...