Bhagalpur News: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। आठ वर्षीय मृतक सुनैना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी हरिजन टोला निवासी कृष्ण दास की बेटी थी। परिजन बच्ची का शव लेकर घर चले गए। परिजनों के अनुसार बुधवार की देर रात बच्ची को बुखार व पेट दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया था। सुबह उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि बच्ची के इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गई थी। गुरुवार की सुबह डॉक्टर ने राउंड के दौरान बच्ची से बात भी की थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.