भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के बाद एक अज्ञात बुजुर्ग मरीज को अस्पताल प्रशासन द्वारा परिसर की क्षतिग्रस्त पार्किंग में लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। अत्यधिक दर्द से कराह रहे बुजुर्ग को देखकर एक स्थानीय युवक की नजर पड़ी। युवक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग को तुरंत दोबारा सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर अस्पताल प्रबंधन ने इस प्रकार की कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में Emergency Care: इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, मेडिवर्सल सिमरन में 24 घंटे सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...