Bhagalpur News: सतीधाम में प्रस्तावित शनि मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित सतीधाम में अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान की ओर से प्रस्तावित शनि मंदिर का भूमि पूजन शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न हुआ। अनुष्ठान ब्रह्मलीन हरे राम ब्रह्मचारी (बोरिया बाबा) आश्रम के निकट किया गया। बोरिया बाबा आश्रम परिसर में वट वृक्ष के नीचे शनिदेव की प्रतिमा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए मारवाड़ी टोला जाना पड़ता था। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सतीधाम में शनि मंदिर निर्माण का निर्णय लिया गया है। बोरिया बाबा के शिष्य बाबा आशीर्वाद राम के सानिध्य में पंडित रंजन मिश्रा ने भूमि पूजन का अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Chatra News: भद्रकाली में स्वामी सहजानंद सरस्वती अतिथि भवन का भूमि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.