भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती से देर शाम काम खत्म कर बाइक से कहलगांव लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। एनएच-80 पर लक्ष्मीपुर के पास अचानक एक बुजुर्ग के सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार रितेश तांती व अविनाश तांती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...