Bhagalpur News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने कुचला, मौत
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड की बलहा पंचायत भवन के पास 14 नंबर सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध मुनचुन शर्मा को मधुरापुर बाजार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध बुधवार को अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए सड़क पार कर रहे थे। अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी और बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एक सवार सहित बाइक को कब्जे में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र सहित पत्नी और भरा-पूरा परिवार है। रो-रोकर बेहोश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.