Bhagalpur News: सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की बाइक की टक्कर से मौत
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार को मुंगेर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग एनएच-80 पर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 72 वर्षीय महिला मनोरमा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका कमरगंज गांव की रहने वाली थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मृतका मनोरमा देवी सड़क किनारे कचरा फेंकने के बाद सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नौतन में बाइक की ठोकर से अधेड़ की हुई मौत घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.