Bhagalpur News: सड़क पार करने के दौरान टोटो की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास गंगा कटाव से विस्थापित बुद्धूचक निवासी फगुनी देवी पति ब्रह्मदेव सिंह की मौत सड़क पार करने के दौरान टोटो की ठोकर लगने से हो गई। बताया जाता है कि महिला को सड़क पार करने के दौरान टोटो ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटनास्थल के आसपास में मौजूद ग्रामीण व परिजनों ने उसे सीएचसी गोपालपुर लाया। गया जहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी।मृतक महिला विस्थापित थी। गंगा के कटाव में घर द्वार कटने के बाद कुछ माह पूर्व से गोपालपुर मुस्लिम टोला के निकट नया टोला बुद्धूचक में जमीन खरीदकर अपना घर बनायी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ सीएचसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.