Bhagalpur News: सड़क पर बालू और छर्री रखने से हादसे की आशंका
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती प्रखंड में इन दिनों सड़क दुर्घटना थम नहीं रही है। इसका कारण स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह सड़क के किनारे बालू, छर्री आदि का ढेर रखना है। कई दोपहिया वाहन सवार बालू व छर्री की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोग तो सड़क किनारे अवैध रूप से बालू डंप कर इसकी तस्करी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड की गंगारामपुर नयाटोला मुख्य मार्ग में एक व्यक्ति ने बालू का ढेर लगा दिया है। इससे सड़क संकरी हो गई है। यह कहलगांव और झारखंड का संपर्क मार्ग है। एनएच-133 पर मिर्जागांव, प्यालापुर, पसाईचक, सीमानपुर, रिफातपुर, बल्लीटीकर मोड़, जगदीशपुर मोड़ आदि स्थानों पर भी सड़क पर जगह-जगह बालू और छर्री का ढेर लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस मामले में संबंधित विभाग व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.