भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र। सन्हौला के भगत सिंह चौक स्थित मुख्य सड़क पर बना गहरा गड्ढा इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। गड्ढे में फंसकर पिछले दिनों कई लोग घायल हो चुके हैं। खासकर बाइक और तीनपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस गड्ढे के कारण दिनभर आवागमन प्रभावित रहता है। मंगलवार को कठबंगांव का एक युवक बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। स्थानीय शंकर शर्मा, पांचू शाह, सुनील चौरसिया, बैकुंठ मंडल आदि का कहना है कि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अंबा-नवीनगर रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन मुश्किल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...