भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सिंगल सड़क के किनारे गाड़ी की अवैध पार्किंग से प्रतिदिन शहरी क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे शंकर टाकीज चौक के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक के बाहर दो कार एक साथ सड़क किनारे पार्किंग कर दी गई थी। इस वजह से जाम का काफिला काफी लंबा हो गया। 40 मिनट से अधिक देर तक भीषण जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटा। स्थानीय श्रवण कुमार साह और जीतन चौधरी ने बताया कि चौक के आगे एक निजी क्लीनिक का संचालन होता है। वहां पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम तक कई कार, बाइक अवैध रूप से पार्किंग कर दी जाती है। इसका नतीजा होता है कि प्रतिदिन लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। इस संदर्भ में ट्रैफिक थानाध्यक्ष भुपेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत ...