भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। पूर्व विधायक सुबोध राय ने सुल्तानगंज सहित अन्य सड़क दुघटनाओं में काफी संख्या में बच्चों, युवकों, महिलाओं की रोज हो रही अकाल मृत्यु पर चिंता व्यक्त करते कहा है कि यह बहुत ही गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने तथा लापरवाह चालको को दंडित करने के लिए राज्य सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...