भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालयस संवाददाता। सेतु पर दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें गंभीर रुप से जख्मी एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। उसके सिर में कील घुस गया था। जिससे सिर में गंभीर जख्म होने के कारण अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गयी। मृतक ललित कुमार(32) जगतपुर निवासी सत्तन यादव का बेटा था। घटना शनिवार की सुबह नौ बजे सेतु के पिलर नंबर 70 के करीब हुई है। जख्मी ललित को मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले में बरारी पुलिस कैंप की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि ललित शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से निकला था। वह बाइक से नवगछिया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सेतु हादसा हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...