भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री अजय कुमार शर्मा (उम्र 41 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में शनिवार को हो गई। घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी चंपा देवी ने बताया कि उनका पति पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की सुबह 8.30 बजे उनका पति काम के लिए पैदल जलालगढ़ से सिमराही गांव जा रहा था। इसी क्रम में एक अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया। उन्हें इलाज के लिए कसबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां से डॉक्टरों की टीम ने रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। बरारी थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजन ...