Bhagalpur News: सड़क किनारे कट रही गंगा कटाव से उजड़े 15 परिवारों की जिंदगी
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। गंगा का जलस्तर घटने के साथ ही खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर में कटाव पीड़ितों की जिंदगी बिखर गई है। गंगा की तेज धारा अब तक 15 घरों को निगल चुकी है। कई अन्य घर कटाव के मुहाने पर हैं। किसी का वर्षों की मेहनत से बना मकान नदी में समा गया, तो किसी की दुकान और रोजगार का साधन छिन गया। जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब गंगा की लहरें कहर बरपा रही हैं। बेघर हुए परिवार सड़क किनारे और इधर-उधर शरण लेकर दिन काटने को मजबूर हैं। किसी के सिर पर छत नहीं है, तो किसी के पास परिवार का पेट भरने का पक्का इंतजाम नहीं है। यह भी पढ़ें- गंगा के कटाव में 15 घर विलीन, 20 पर मंडरा रहा खतरा, तीन मंजिला मकान ध्वस्तकटाव से उजड़े परिवारों की मुश्किलें घर के साथ छिन गया परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.