भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के शेखपुरा में जहां बरसात का पानी निकालने को लेकर, तो मोहनपुर में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि शेखपुरा में मो. ताज और मो. सलीम द्वारा दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें दोनों ओर से नौ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उधर मोहनपुर में फंटुस कुमार और भारती कुमारी द्वारा दोनों ओर से तीन-तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों ओर से छह लोग घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गैरजमानती वारंटी के रूप में दरियापुर बोरगांव से विजय मालाकार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...