Bhagalpur News: सजौर के फतेहपुर में दवा की बोतल फटने से चार बच्चे जख्मी
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास दवा की बोतल फटने से चार बच्चे जख्मी हो गए। इनमें एक बच्ची अमृता कुमारी (12 वर्ष) ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा वैभव कुमार (9 वर्ष) जख्मी बताया जा रहा है। इन दोनों को भागलपुर इलाज के लिए ले जाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि करिश्मा कुमारी और नंदनी कुमारी मामूली रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। डीएसपी नवनीत कुमार ने कहा कि दवा वाली कांच की बोतल फटने से एक बच्ची अमृता कुमारी जख्मी है। आशंका है कि उसमें कोई केमिकल या फिर एक्सपायरी दवा हो। एक बोतल बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत मामले की लिखित शिकायत एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ये सभी बच्चे वहां खेल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.