Bhagalpur News: सजौर के दरियापुर में मंदिर में चोरी
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के बोरगांव दरियापुर में मंदिर से भगवान का मुकुट सहित अन्य जेवर और 56 हजार रुपए नगद चोरी होने की घटना घटी है। इसको लेकर सच्ची झा ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम और खोजी कुत्ते को बुलाया गया था। जांच की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। लेकिन इसकी सूचना गुरुवार को मिली। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.