Bhagalpur News: सजौर के झिकटिया में दुकान में लगी आग
भागलपुर, नवम्बर 8 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के झिकटिया सूर्य मंदिर के पास रोड किनारे हार्डवेयर एवं वॉशिंग सेंटर में शनिवार की अहले सुबह आग लगने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है। दुकानदार मालिक गुंजन कुमार सिंह को सुबह टहलने वाले लोगों ने सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दुकान में रखे कंप्रेसर मशीन, जनरेटर, हवा भरने वाली मशीन, जेनरेटर आदि सारा सामान जलकर राख होने की बात बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.