भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के तत्वावधान में उर्दू कन्या मध्य विद्यालय बरहपुरा में बुधवार को सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएचईडब्ल्यू के जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक मोना कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, कानूनी सहायता और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने को लेकर छात्राओं से संवाद किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक नीलेंद्र कापरी, कुमारी चित्रांगदा, विभा कुमारी, गुंजन कुमारी, अतिया नाज, मो. मोख्तार आलम, निशा कुमारी, सपना कुमारी, गौहर जहां, बीबी फाकरा अंगुरी, फरजाना खातून आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Supaul Ne...