भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। जवाहरलाल उमावि धनौरा में रविवार को संस्कृत सप्ताह का समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शैलेश पांडेय ने की। इसमें कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विभिन्न विद्यालयों के 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. नयन तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने संस्कृत में क्विज, भाषण, निबंध, गीत, श्लोक एवं स्तोत्र गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुर्मा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रणव कुमार सहित शिक्षक नीतीश कुमार, जयचंद सिंह रघुवंशी, विवेक, मनोहर व अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- संस्कृत भारती की विभिन्न प्रतियोगिता में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह भी पढ़ें- संस्...