Bhagalpur News: संस्कृत कॉलेज से बीएन कॉलेज तक अंधेरे में डूबी रहती हैं सड़कें
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के अंतर्गत स्मार्ट सिटी की योजनाओं से काफी काम हो रहा है। जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं, रोशनी की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन रोशनी के मामले में संस्कृत कॉलेज से लेकर बीएन कॉलेज तक मुख्य सड़क का बुरा हाल है। इस सड़क पर एक किमी के दायरे में रात को आवाजाही में लोगों के बीच दहशत की स्थिति होती है। नगर निगम की तरफ से सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से नाथनगर-भागलपुर आवाजाही करने वाले राहगीरों के अलावा सबसे ज्यादा मुश्किल हजारों विद्यार्थियों को होती है।दरअसल, इसी दायरे में एक गर्ल्स हॉस्टल और दो ब्वॉयज हॉस्टल मुख्य सड़क पर हैं, जबकि टीएनबी कॉलेज के कई छात्रावास के विद्यार्थी इसी सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन अंधेरे के कारण उनमें भी डर का माहौल व्याप्त रहता है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.