Bhagalpur News: संदिग्ध परिस्थिति में टोटो चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के चैथरियापीर स्थान के आगे स्थित इंजीनियरिंग वर्कशॉप के बरामदे पर शुक्रवार की दोपहर एक टोटो चालक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के औलियाबाद निवासी उधो सिंह के 35 वर्षीय पुत्र टिपिन कुमार सिंह उर्फ टीपू के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कहलगांव में एसएसवी कॉलेज मैदान के निकट पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था और टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना का विवरण शुक्रवार दोपहर टिपिन सिंह टोटो से वेल्डिंग का सामान लेकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप पहुंचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सामान उतारने के दौरान किसी बात को लेकर उसकी वर्कशॉप संचालक से विवाद हुआ। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने करंट लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.