भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जदयू के युवा नेता संतोष पटेल को युवा जदयू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि संतोष पटेल के नेतृत्व से युवाओं में भारी उत्साह है। वहीं, सुड्डू साईं, संजीव चंद्रवंशी, शबाना दाऊद, धनंजय मंडल और प्रदीप कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि इससे संगठन में युवाओं की भागीदारी और मजबूती बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...