Bhagalpur News: संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर गिरा बाइक सवार, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के गरोहोतिया-डंडाबजार मुख्य सड़क पर कतरिया पुल से करीब 100 मीटर आगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। मृतक की पहचान भैगांव निवासी सुनील यादव (47 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना पाकर गोराडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि सुनील अपनी बाइक पर गैस सिलेंडर और अन्य सामान लेकर घर जा रहा था। जबकि उसके आगे ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था। जिससे काफी दूर से सुनील साइड लेकर निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह साइड से आगे निकल भी गया, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम रहने के कारण वह असंतुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.