Bhagalpur News: संग्रहालय में कवि सम्मेलन में कविता, साहित्य और संस्कृति की सजी महफिल, कवियों की रचनाओं ने बांधा समां
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर संग्रहालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्ण जयंती संग्रहालय पखवाड़ा को लेकर बुधवार को संग्रहालय परिसर स्थित अंग सांस्कृतिक भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों और स्थानीय साहित्यकारों ने अपनी काव्य रचनाओं से श्रोताओं के बीच समा बांधे रखा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) धीरेन्द्र मिश्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष अंकित रंजन, डीआरडीए के निदेशक दुर्गा शंकर, एनईपी के निदेशक अमर मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार और आमंत्रित कवियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: विरासतों के संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.