Bhagalpur News: संगठन के आधार स्तंभ थे इरफान खां
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर-जमालपुर पंचायत निवासी एवं भाकपा के पूर्व अंचल मंत्री इरफान खां (82) के निधन पर भाकपा जिला कार्यसमिति सदस्य निरंजन चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार देर रात उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनके आवास पर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। निरंजन चौधरी ने कहा कि इरफान खां पार्टी के समर्पित, अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ता थे। वर्ष 1975 से 1995 तक उन्होंने बिहपुर अंचल भाकपा मंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली। शनिवार को गमगीन माहौल में उन्हें मिट्टी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.