Bhagalpur News: संकरे मार्ग पर यूनीपोल लगाने का चैंबर ने जताया विरोध
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर ने शहर के सबसे व्यस्त और मुख्य व्यापारिक मार्ग खलीफाबाग से स्टेशन चौक पर चल रहे यूनीपोल के निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। चैंबर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जहां एक तरफ प्रशासन को अतिक्रमण हटाना चाहिए, वहीं नगर निगम कथित तौर पर केवल विज्ञापन से होने वाली कमाई के लालच में इस बेहद संकरे मार्ग पर पोल गाड़कर स्थायी अतिक्रमण और भारी जन-संकट को बढ़ावा दे रहा है। नगर निगम को शहर में डाले गए हर यूनीपोल का हिसाब देना पड़ेगा। आखिर फुटपाथ की जगह पर पोल गाड़कर कमाई की लत लग गई है। चैंबर महासचिव पुनीत चौधरी ने बताया कि इस गंभीर विषय को स्थानीय विधायक के समक्ष भी पुरजोर तरीके से उठाया गया है, क्योंकि शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.