Bhagalpur News: श्रीराम का बाल्यकाल मर्यादा, संस्कार और गुरुजनों के सम्मान की देता है प्रेरणा : शिवी दीक्षित
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। भगवान श्रीराम का बाल्यकाल मर्यादा, संस्कार, विनम्रता, माता-पिता के प्रति आदर तथा गुरुजनों की सेवा और सम्मान की प्रेरणा देता है। उनकी बाल लीलाएं जीवन में सदाचार और आदर्श आचरण अपनाने का संदेश देती हैं। उक्त बातें रविवार को सनोखर बाजार में आयोजित श्री-श्री 1008 कार्तिक पूजा एवं मेला समारोह के तहत श्रीराम कथा के चौथे दिन कथावाचिका शिवी दीक्षित ने प्रवचन के दौरान कहीं। उन्होंने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, नामकरण संस्कार तथा गुरु वशिष्ठ के सानिध्य में शिक्षा ग्रहण करने के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने बाल्यकाल से ही अपने विनम्र व्यवहार और मर्यादित आचरण से आदर्श प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बैकुंठ छोड़ भगवान विष्णु ने लिया श्रीराम के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.