भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड संख्या आठ में भगवती स्थान जाने वाली गली के समीप लगे ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आने से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर की बुशिंग से तार कट जाने के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को भी तार कटने के कारण कई घरों में करीब 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने की शिकायत उपभोक्ताओं ने की।

समस्या का विस्तार स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में प्रतिदिन बुशिंग के पास से तार कट जाता है। शिकायत के बाद बिजली विभाग का मिस्त्री पहुंचकर तार को अस्थायी रूप से जोड़ देता है, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोबारा तार कट जाने से बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को बार-बार अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्म...