Bhagalpur News: श्रीरामपुर में पानी में घुसकर आने-जाने को मजबूर ग्रामीण
भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। नपं अकबरनगर के वार्ड संख्या 11 स्थित श्रीरामपुर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दर्जनों घरों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश होते ही मुख्य रास्ते पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में घुटने भर पानी में घुसकर अपने घरों तक आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग के अलावा आने-जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता उपलब्ध नहीं है। इस कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से बाहर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलजमाव के कारण सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाती है। ग्रामीण दिवाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.