Bhagalpur News: श्रीरामपुर में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रीरामपुर समेत आसपास के गांवों में गुरुवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्रीरामपुर, खेरैहिया, मुरारपुर, बसंतपुर सहित आसपास के इलाकों में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली गुल हुई, जो शाम साढ़े पांच बजे के बाद बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.