Bhagalpur News: श्रीरामपुर में ट्रांसफार्मर खराब, दो सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रीरामपुर गांव में बुधवार को बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 200 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्या को साझा किया और आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इधर, ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अकबरनगर के चेयरमैन पति अंजित कुमार ने पहल करते हुए बिजली मिस्त्री को बुलाया। खराब ट्रांसफार्मर को उतारकर मरम्मत के लिए भागलपुर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.