भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता।  थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर दियारा में सोमवार की शाम मूसलाधार बारिश और तेज गर्जना के बीच वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान श्रीरामपुर निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। घायलों में राजेश कुमार (42), नगीन यादव (38) दोनों पिता जलधर मंडल और अमित कुमार (16) पिता अनिल यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि चारों लोग श्रीरामपुर दियारा में अपने मवेशियों को चारा देने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों एक बासा (झोपड़ीनुमा आश्र...