Bhagalpur News: श्रीमद्भागवत कथा को लेकर गोशाला में भूमि पूजन आज
भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण भावामृत श्रीमद्भागवत कथा समिति की ओर से 17 से 23 दिसंबर तक गोशाला परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को गोशाला में कथा स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। समिति के पंडित विष्णु पाठक और मीडिया प्रभारी चांद झुनझुनवाला ने बताया कि कथा का वाचन पंडित शिवम विष्णु पाठक करेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे भगवान गणेश की पूजा होगी। सुबह 10:30 बजे कथा स्थल का भूमि पूजन और 11 बजे सर्वरक्षक श्री हनुमान ध्वज का रोपण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के संरक्षक विनोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष हरी खेतान, मनोज शर्मा, चिंटू अग्रवाल, विकास बुधिया आदि समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.