भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। श्रावण माह के प्रारंभ होने से पूर्व ही नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहरी क्षेत्र के जिन प्रमुख गंगा घाटों से कांवरिया और आम श्रद्धालु सुल्तानगंज और अन्य गंतव्यों के लिए जल भरते हैं, वहां इस बार विशेष नागरिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम एक व्यापक और भव्य कार्ययोजना तैयार कर रहा है। ​इस वर्ष की तैयारियों की सबसे खास बात यह है कि शहरी क्षेत्र के गंगा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: धीमेश्वर धाम में राजकीय श्रावणी महोत्सव की तैयारी शुरू, प्रशासनिक बैठक में बनी कार्ययोजना इसके साथ ही घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए बैरिकेड...