Bhagalpur News: श्रावणी मेले के दौरान अकबरनगर में प्रतिदिन होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता श्रावण मेले में नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल और स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे मेले के दौरान प्रतिदिन ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा। वहीं, मच्छरों की रोकथाम के लिए समय-समय पर फॉगिंग भी कराई जाएगी। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रमुख सड़कें, शिवालय, कांवरिया मार्ग, चौक-चौराहे, नालियां तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और शिवालयों के समीप कांवरियों की सुविधा के लिए जल शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेले की तैयारियों पर उमस का असर
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.