भागलपुर, जुलाई 30 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में जाली नोट चलाने वाला गिरोह सक्रिय होने लगा है। गुरु पूर्णिमा को लेकर बुधवार को पहुंचे कांवरिया की भीड़ में दुकान में 500 का जाली नोट चलाने आए युवक को जागरूक दुकानदार एवं सजग स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिससे जाली नोट चलाने में वो कामयाब नहीं हो सका।जानकारों ने बताया की अपर रोड में पकड़ाया युवक 500 के जाली नोट को असली बताकर चलाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार ने जाली नोट पहचान लिया। पकड़े गए युवक ने उसके पास लगभग साढ़े आठ हजार रुपये की जाली नोट होने की बात बतायी है। यह भी पढ़ें- सावन मास के लिए जिले के शिवालय सज-धज कर तैयार, भक्त देवघर हुए रवाना थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पकड़ाए युवक का नाम पता सत्यापन किया जा रहा है। विधि व्यवस्था डीएसपी ...