Bhagalpur News: श्रावणी मेला में फोटो वॉक : कांवर यात्रा की फोटोग्राफी की बारीकियां बताईं
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के फोटोग्राफी विधा के 15 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को श्रावणी मेला के अवसर पर धांधी-बेलारी कांवरिया शिविर, कच्चा कांवरिया पथ एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष फोटो वॉक एवं फोटोग्राफी असाइनमेंट में भाग लिया। इस फोटो वॉक का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में फोटोग्राफी की तकनीकों, कंपोजिशन तथा विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। फोटोग्राफी प्रशिक्षक एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के निर्देशन में आयोजित इस फोटो वॉक के दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने श्रावणी मेला के विभिन्न दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। विशेष रूप से कांवर लेकर यात्रा कर रहे शिवभक्तों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.