भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों एवं यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अकबरनगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म सहित प्रमुख स्थानों पर कुल 17 डस्टबिन लगाए गए हैं, ताकि स्टेशन परिसर साफ-सुथरा बना रहे और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। रेलवे द्वारा लगाए गए डस्टबिन में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। स्टेशन मास्टर संजय साह ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर 17 डस्टबिन लगाए हैं। यह भी पढ़ें- मेला में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य शिविर में पर्याप्त दवाएं हो: आयुक्त उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अ...