Bhagalpur News: श्रावणी मेला कार्यक्रम में आने को सीएम को न्योता
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर। 30 जुलाई से शुरू हो रहे एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेला में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन ने माननीयों को न्योता देने का काम शुरू किया है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र कुमार यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री सह प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत जिले के दोनों मंत्री बुलो मंडल, कुमार शैलेंद्र समेत कई गणमान्य को उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है। इन लोगों की सहमति प्राप्त होने के बाद कार्ड में नाम अंकित कराया जाएगा। साथ ही प्रोटोकॉल के हिसाब से हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था आदि का काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.