भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला प्रारंभ होने में 21 दिन शेष है। अजगैवीनाथ धाम में भोलेबाबा के भक्तों की चहल-पहल प्रारंभ हो गई है। बुधवार की शाम लगभग चार बजे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से पहुंचे दर्जनों कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बाबा अजगैवीनाथ की विधिवत पूजन-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लगभग 70 किलो वजन के विशेष कांवर में गंगाजल भरा व बाबाधाम के लिए पैदल रवाना हुए। कांवरियों की टोली में शामिल शिव सिंहानिया ने बताया कि उनकी 26 सदस्यीय टोली हर वर्ष सावन शुरू होने से पहले सुल्तानगंज में गंगाजल भरते हैं। देवघर जाकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला 2026: बांका जिला के 55 किमी कांवरिया पथ पर पहली बार दिखेगी नई पहचान पश्चिम बंगाल से कांवरिय...