भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर अकबरनगर नपं ने श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला अवधि के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के चार प्रमुख शिव मंदिरों में प्रत्येक सोमवार को विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले में प्रत्येक सोमवार को हजारों श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के चार प्रमुख शिव मंदिरों का चयन किया गया है, जहां नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंदिर...