भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला का यहां लोगों को इंतजार रहता है। यहां एक कहावत प्रचलित है कि एक माह कमाओ, साल भर‌ खाओ। सावन प्रारंभ होने के एक सप्ताह पूर्व ही सैकड़ों लोग नौकरी पेशा वाले, बाहर रहने वाले छुट्टी लेकर व्यवसायी बन एक माह मेला में विभिन्न प्रकार की दुकानें खोल व्यवसाय करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग बाहर कमाने वाले पंडा का कार्य भी कर एक माह‌ पैसे कमाते हैं। ये लोग 11 माह बाहर कमाते हैं और एक माह सावन में होटल और विभिन्न प्रकार की दुकानें खोल कर पैसे कमाते हैं। ऐसे लोग सुल्तानगंज से लक्ष्मण झूला तक मार्ग में मिल जाते हैं। यह भी पढ़ें- Banka News: सुल्तानगंज से लेकर देवघर तक फैली आस्था की केसरिया कतार इन दुकानदारों का मानना है कि बाबा की अगर कृपा हो जाए तो 11 माह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी...